लार्ड बुद्धा पीजी कालेज के छात्र-छात्राओं को 04 सौ 68 टेबलेट हुए वितरित

मेहनत से हर लक्ष्य को किया जा सकता है हासिलः डॉ हरीशचंद

राहुल उपाध्याय, नबी अहमद

पढ़िए आपकी अपनी मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रुपईडीहा, बहराइच। सरकार की सबसे बड़ी योजना स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण के तहत छात्र-छात्रों को लांभविंत करना है। इसी योजना के अन्तर्गत कस्बे के लार्ड बुद्धा पीजी कालेज में छात्र-छात्रों को टेबलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम में भारी संख्या में छात्र व अतिथिगण उपस्थित रहे। शुक्रवार अपराह्न 3 बजे लार्ड बुद्धा पीजी कालेज के एक विशाल सभागार में बीए, बीएससी व बीकाम के विद्यार्थियों को 4 सौ 68 टेबलेट वितरित किए गए। इसके पूर्व अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत करते हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख व कालेज के चेयरमैन डॉ हरीश चंद ने कहा कि-सुखारथिनः कुतो विद्या, विद्यार्थिनः कुतो सुखम्। अर्थात सुख चाहने वाले को विद्या कहाँ व विद्या चाहने वाले को सुख कहाँ। उन्होंने अपने संबोधन में सभी अतिथियों का स्वागत किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेहनत कीजिये। इस टेबलेट का सदुपयोग करें दुरुपयोग न करें। उन्होंने सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। डायरेक्टर डॉ यशपाल ने सभी अतिथियों को बैज लगाए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल एपीएस पटवाल, भाजपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य अजय मिश्र आदि ने भाजपा सरकार इस देन को अप्रतिम व विद्यार्थियों के लिए हितकारी बताया। जिला पंचायत सदस्य संदीप जायसवाल, उद्योग व्यापार मंडल रुपईडीहा के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार मनीराम शर्मा, सौरभ वर्मा, विधायक प्रतिनिधि हरिहर वर्मा, दिवाकर पाठक, सर्वेश मिश्र सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment