भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 11 ग्राम स्मैक के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट राहुल उपाध्याय

पढ़िए आपकी अपनी मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ी निगरानी रखने के उद्देश्य से कमांडेंट कैलाश चंद रमोला 59 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के नेतृत्व में एक संयुक्त अभियान चलाया गया। इस अभियान में बी समवाय बलाईगांव के पार्टी कमांडर अनामिका मेहरा, उप निरीक्षक उनके टीम और स्थानीय पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में भारत-नेपाल सीमा के बॉर्डर पिलर संख्या 665 के पास 11 ग्राम स्मैक के साथ एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान चानस ग्यावल उम्र 29 वर्षीय
पिता राम बहादुर ग्यावल निवासी गाँव मधुबन दुर्गापुर गाँव जिला-बर्दिया नेपाल के रूप में हुई है, जो नेपाल से भारत में तस्करी करने का प्रयास कर रहा था।
उक्त अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धारा के तहत कार्रवाई की गई और जब्त मादक पदार्थ को थाना मोतीपुर, जिला बहराइच को सुपुर्द कर दिया गया। सशस्त्र सीमा बल और स्थानीय पुलिस की यह संयुक्त कार्रवाई यह दर्शाती है कि सुरक्षा एजेंसियां सीमा सुरक्षा को लेकर कितनी गंभीरता से काम कर रही हैं। यह अभियान यह भी साबित करता है कि भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सतर्कता बढ़ाई जा रही है । सशस्त्र सीमा बल और स्थानीय पुलिस जनता से अपील करती है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को दें। ताकि ऐसे अपराधों पर नियंत्रण पाया जा सके और समाज को सुरक्षित रखा जा सके।

Leave a Comment