रिपोर्ट राहुल उपाध्याय
पढ़िए आपकी अपनी मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
चरदा,बहराइच। ग्राम पंचायत गंगापुर में भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर सोमवार को गंगापुर स्थित प्राचीन गावट माता मंदिर पर बृहद कन्या भोज का आयोजन बहुत ही धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर गांव और आसपास क्षेत्र की सैकड़ों कन्याओं को विधिवत पूजन कराकर भोजन कराया गया तथा यथा शक्ति दक्षिणा देकर समाज और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की गई।
ग्रामीण परंपरा के अनुसार यह धार्मिक आयोजन प्रतिवर्ष इसी तिथि को बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा भाव के साथ संपन्न किया जाता है। आयोजन समिति में भाजपा के रुपैडीहा मंडल महामंत्री योगेश चंद्र पांडेय, अरुण प्रकाश त्रिपाठी, राजेश पांडेय, अंकित वर्मा, कल्लू प्रजापति, दिवाकर त्रिपाठी, मनोज प्रजापति, नीलाम्बुज पांडेय, जोखनलाल वर्मा, बुद्धसागर वर्मा समेत सैकड़ों ग्रामीण सक्रिय रूप से शामिल रहे।
श्रद्धालुओं ने कन्याओं का पूजन कर देवी गावट माता से परिवार और समाज की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी मौजूद रहे। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कन्या भोज के बाद ग्रामीणों और भक्तों ने माता के दरबार में पूजा-अर्चना की। इस दौरान पूरे मंदिर प्रांगण में जयकारों और भजन-कीर्तन की गूंज सुनाई देती रही।
मुख्य आयोजक मंडल महामंत्री श्री पाण्डेय का कहना है कि इस आयोजन से न केवल धार्मिक आस्था मजबूत होती है बल्कि गांव में आपसी एकजुटता और सौहार्द भी बढ़ता है। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। माहौल पूरी तरह भक्तिमय और उत्साहपूर्ण रहा।





