राहुल उपाध्याय नबी अहमद
पढ़िए आपकी अपनी मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रुपईडीहा, बहराइच। नेपाल सीमा से सटे आर्दश नगर पंचायत रूपईडीहा में चोरों के डर से लोग सो नही पा रहे है। अब इसे पुलिस की सक्रियता कहें या निष्क्रियता। रुपईडीहा थाना क्षेत्र के गांवों में रात के सन्नाटे को ग्रामीण पहरेदारों की आवाजें गूंज रही हैं। सारी रात जागकर चोरों के भय से ग्रामीण हाथों में लाठियां लिए गांव की चैकसी कर रहे हैं। चोरी की वारदातें भी बढ़ गयी हैं। थाना क्षेत्र की कई गांवों की भैंस चोर चुरा ले गए। रुपईडीहा थाने से सटे मनवरिया गांव के होलीराम, अधार कोरी, किस्मत अली, हनीफ, ओमकार, सत्यनारायण, चंद्रिका आदि दर्जनों ग्रामीणों सहित रंजीतबोझा गांव सभा के मिहीपुरवा उप ग्रामवासी देवराज वर्मा, गणेश कुमार, कमलापति, लच्छीराम, रौनक अली व इस्लाम अली आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव में चोर आ रहे हैं। लाठियां लेकर हमलोग पहरा दे रहे हैं। मिहींपुरवा ग्रामवासी कमलापति ने पूछने पर बताया कि पुलिस रोड से निकल जाती है। गांव में नही घुसती। पुलिस का भय चोरों को नही रह गया है। थाने की नाक के नीचे रुपईडीहा नगर पंचायत के वार्ड साकेत नगर के मुस्लिम बाग निवासी एजाज अहमद, इम्तियाज अहमद, अशगर अली, अख्तर अली आदि ने बताया कि हमलोग सारी रात जाग कर बिताते हैं। मेहनत मजदूरी करने वाले हमलोगों की नींद हराम है। इसी प्रकार रुपईडीहा के पश्चिम आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों ने बताया कि हमलोग सारी रात जागकर घरों की सुरक्षा कर रहे हैं। चोरों को पुलिस का तनिक भी भय नही रह गया।







