राहुल उपाध्याय नबी अहमद
पढ़िए आपकी अपनी मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रुपईडीहा, बहराइच। नगर पंचायत रुपईडीहा में आज आदर्श नगर, आजाद रोड, स्टेशन रोड, पर स्थापित की गई तीनों गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा रमेश सिंह रावत की विशेष सुरक्षा व्यवस्था के साथ ले जाया जा रहा है। मूर्तियों के विसर्जन के समय में गणेश जी को रूपईडीहा कस्बे के बाहर तक छोड़ने के लिए कस्बे के श्रद्धालुओं ने गणेश जी की पूजा अर्चना की साथ ही राम जानकी इंटर कॉलेज तक पैदल जाकर भगवान गणेश की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां से बाबागंज नानपारा होते हुए गायघाट के लिए यह मूर्तियां विसर्जन के लिए प्रस्थान हुईं। गायघाट मे विधि विधान से भगवान गणेश का विसर्जन कर दिया जाएगा। विसर्जन अवसर पर कच्ची लाइन के गणेश पूजा पंडाल में धर्मेंद्र कौशल, बसंत लाल चक्रवर्ती,अनुज कौशल,स्टेशन रोड के गणेश पूजा पंडाल में विजय गुप्ता, नरेंद्र मदेशिया, व आदर्श नगर के गणेश पूजा पंडाल में अतीश यादव समेत अन्य लोग व्यवस्थाओं को देखते हुए नजर आए।







