जालौन क्षेत्र के इस इंटर कॉलेज में हुए प्रबंध समिति के चुनाव,, ये बने प्रबंधक

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र के गांधी इंटर कॉलेज गढ़गुवां में प्रबंध समिति के चुनाव में कुंवर बहादुर सिंह को अध्यक्ष व नरेंद्र सिंह भदौरिया को प्रबंधक चुना गया। लोगों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी।
गांधी इंटर कॉलेज गढ़गुवां में चुनाव पर्यवेक्षक जितेंद्र राजपूत प्रधानाचार्य जीआईसी उरई की देखरेख में चुनाव कार्यक्रम संपन्न हुआ। पीठासीन अधिकारी राकेश निरंजन रहे। संपन्न हुए चुनाव में कुंवर बहादुर सिंह को अध्यक्ष, रहस बिहारी उपाध्यक्ष, नरेंद्र सिंह भदौरिया प्रबंधक, रामेंद्र सिंह सेंगर बनाजी उपप्रबंधक व अशोक सिंह राजावत कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा मानवेंद्र सिंह भदौरिया, नत्थू सिंह सेंगर, विवेक सेंगर, अशोक सिंह, मनीष मिश्रा, आशुतोष दुबे, अंकित तिवारी सदस्य के रूप में चुने गए। सभी चुने गए पदाधिकारियों को मौजूद लोगों ने शुभकामनाएं दी और विद्य़ालय की व्यवस्थाएं बेहतर बनाने की अपेक्षा की है। चुनाव कार्यक्रम में चंद्रपाल सिंह गुर्जर, अरविंद शुक्ला, रामहेत सिंह, सुनील गुप्ता, अंजनी पचौरी आदि ने सहयोग किया।