रिपोर्ट बबलू सेंगर
E-Magzine – उत्तम पुकार न्यूज़

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं को गंभीरता से न लेने के कारण बाइक चोरों के हौसले बुलंद है अबकी बाइक चोरों ने पुलिस चौकी के नीचे से ही बाइक चोरी कर ली। पीड़िता ने बाइक चोरी की सूचना ऑनलाइन दर्ज कराई है।
हमारे स्थानीय सहयोगी से मिली जानकारी के अनुसार जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया खंडेराव निवासी आशा देवी ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराकर बताया कि वह अपने पति राजाबाबू के साथ शनिवार को फुटकर सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने गई थी। सब्जी खरीदने के लिए उन्होंने बाइक पुलिस चौकी के नीचे खड़ी कर दी। बाइक खड़ी कर वह सब्जी खरीदने लगे। इसी बीच पुलिस चौकी से नीचे खड़ी बाइक को अज्ञात बाइक चोर चोरी कर ले गए। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कहीं पता नहीं चला। पीड़िता ने आरोप लगाया कि बाइक चोरी की तहरीर लेकर वह चौकी पुलिस के पास गई थी लेकिन उसकी तहरीर नहीं ली गई।





