रिपोर्ट बबलू सेंगर

E-Magzine – उत्तम पुकार न्यूज़
Jalaun news today । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में सकल हिंदू समाज के सहयोग से जालौन खंड के छिरिया मंडल अंतर्गत छिरिया गांव में इंडियन बैंक के सामने हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राम दरबार की झांकी पर माल्यार्पण और भारत माता व प्रभु रामचंद्र के चित्र पर दीप जलाकर किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता रामजानकी मंदिर के महंत मनोज दासजी महाराज ने कहा कि हमारी संस्कृति में धरती को मां का दर्जा दिया गया है, क्योंकि वही हमें अन्न देकर पोषित करती है। जिन नदियों के किनारे हमारी सभ्यता और संस्कृति विकसित हुई, उन्हें लोकमाता कहा गया। मुख्य वक्ता कानपुर प्रांत के सह प्रांत प्रचारक मुनीश ने कहा कि विश्व में सर्वाधिक कृषि योग्य भूमि भारत के पास है, जिसके कारण भारत प्राचीन काल से पूरे विश्व को खाद्यान्न उपलब्ध कराता रहा है। इसी वजह से भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था। हमारे पूर्वजों ने पूरी पृथ्वी को अपना परिवार माना और वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ जीवन जिया। हिंदू समाज सदैव सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे संतु निरामया की भावना के साथ सभी पंथों और मतों का सम्मान करता आया है। भारत ने अपनी सभ्यता, संस्कृति और पूर्वजों की अतुलनीय विरासत को सदियों से जीवंत ही रखा है। इसी कारण आज हिंदू संस्कृति को पूरी दुनिया में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है और विश्व ने भारतीय संस्कारों को अपनाया है। इस मौके पर छिरिया मंडल कार्यवाह रवि जादौन, कामता प्रसाद भाटिया, गौड बाबा समूह की प्रमुख मालती राठौर, जिला कार्यवाह गौतम त्रिपाठी, जिला प्रचारक शिवम, सह जिला कार्यवाह भूपेंद्र, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष धीरज बाथम, अखिलेश नगाइच, संजीव पांचाल, संतराम जाटव, राधिका गोस्वामी, खंड कार्यवाह दीपक पटरियां, सह खंड कार्यवाह राजा भदौरिया, डॉ. अखंड प्रताप, मानवेन्द्र सिंह, अनुराग तिवारी आदि मौजूद रहे।





