रिपोर्ट बबलू सेंगर

E-Magzine – उत्तम पुकार न्यूज़
Jalaun news today । जालौन के इस गांव में स्थित श्मशानघाट के लिए जाने वाले रास्ते पर गांव के कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। मरघट के रास्ते से कब्जा हटवाने की मांग को लेकर ग्राम सूरजपुरा के ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने एसडीएम से मरघट के रास्ते पर किए गए कब्जों को हटवाने की मांग की है।
ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत पंचायत काशीपुरा के गांव सूरजपुरा में शवों के अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशानघाट बना हुआ है। श्मशानघाट घाट तक जाने वाले मार्ग पर गांव के कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। जिससे यह रास्ता बंद हो गया है। मरघट के रास्ते पर कब्जा हो जाने के कारण ग्रामीण शव लेकर श्मशानघाट नहीं पहुंच पा रहे हैं। जिससे अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। ग्रामीण रविंद्र कुमार, राजनारायण, हाकिम, राम सनेही, उमाशंकर, बृजेश, विमल कुमार, विष्णु शंकर, महेंद्र पाल, प्रमोद आदि ने एसडीएम हेमंत पटेल को ज्ञापन देकर बताया कि गांव में सोवरन दोहरे की पुत्रवधू की मृत्यु छह जनवरी को हो गई थी। मरघट के रास्ते पर कब्जा होने के चलते शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव के श्मशामघाट नहीं ले जा सके। जिसके बाद जालौन आकर शव का अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद जब ग्रामीणों ने अतिक्रमणकारियों से कब्जा हटाने की बात कही तो वह झगड़े पर आमादा हो गए। ग्रामीणों ने एसडीएम से अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने और मरघट के रास्ते पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाने की मांग की है।





