रिपोर्ट बबलू सेंगर
E-Magzine – उत्तम पुकार न्यूज़
Jalaun news today ।जालौन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में नगर के पुराना बस स्टैंड स्थित केशव बस्ती में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में सनातन धर्म की एकता, सामाजिक जागरूकता व राष्ट्रहित में संगठित प्रयासों को लेकर चर्चा की गई।
बुधवार को पुराना बस स्टैंड पर आयोजित हिंदू सम्मेलन की अध्यक्षता महावीर प्रसाद ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अखंड प्रताप सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रहलाद द्वारा हनुमान चालीसा पाठ के साथ किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. अखंड प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की पहचान उसकी गौरवमयी संस्कृति, परंपराओं और जीवन मूल्यों से है। सनातन धर्म ने सदैव समाज को एकता, सहिष्णुता और सेवा का मार्ग दिखाया है। वर्तमान समय में समाज को संगठित रहकर अपनी सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करने की आवश्यकता है। यदि हिंदू समाज एकजुट होकर कार्य करे तो सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के साथ राष्ट्र निर्माण में भी अहम भूमिका निभा सकता है। देव एवं लावण्या ने कहा कि हिंदू समाज की शक्ति उसकी एकता में निहित है।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी संस्कृति और संस्कारों को समझें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। शशिकांत ने सामाजिक समरसता, परिवार मूल्यों और नैतिक शिक्षा के महत्व को समझाया। महेंद्र पाटकार मृदुल ने काव्य पाठ के माध्यम से हिंदू समाज को संगठित रहने और राष्ट्रहित में कार्य करने का संदेश दिया। उनकी रचना ने श्रोताओं में उत्साह और चेतना का संचार किया। कार्यक्रम का संचालन अनिल मिश्रा ने किया। सम्मेलन में मंगल सिंह चौहान, डॉ. देवेंद्र, आशा देवी सोनी, रेखा माई, विनय निगम, आशीष सोनी, शिवम, अनुज, विनोद साहू, कपिल सोनी, लकी ठाकुर, बीनू गुप्ता, विश्वजीत चौहान, धर्मेंद्र चौहान, सुशील तिवारी, अनुराग तिवारी, मानवेंद्र परिहार, मनीष, अरविंद, अभिषेक, हरिश्चंद्र वर्मा, राजा भदौरिया, राधिका, वैदेही चौहान, साध्वी खेमरिया आदि मौजूद रहे।







