रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में श्रीबाराहीं देवी मेला नगर व क्षेत्र की धरोहर है जब तक श्रीबाराही देवी माता मंदिर व बाबा की मजार सुरक्षित है तब तक यह आयोजन चलता रहेगा। इस ऐतिहासिक मेले का आयोजन भव्य तरीके से होना चाहिए। यह बात सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने श्रीबाराहीं देवी मेला व विकास प्रदर्शनी के शुभारंभ पर कही। नगर का ऐतिहासिक व हिंदू, मुस्लिम एकता का प्रतीक श्रीबाराहीं देवी मेला एवं विकास प्रदर्शनी का विधिवत शुभारंभ शनिवार को किया गया। मेला का शुभारंभ होने के बाद मंच पर का मां सरस्वती मां की पूजा अर्चना व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि यह मेला नगर व क्षेत्र की ऐतिहासिक धरोहर है। नगर व क्षेत्र की जनता न सिर्फ मेले में खरीदारी करती है। बल्कि यहां होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों व व्यापार में भी सहभागिता करती है। उन्होंने कहा कि वह नगर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़गें।थ्री इंजन की सरकार द्वारा नगर के विकास को विकसित बनाया जायेगा। विकास चल रहा है आगे भी जारी रहेगा। नगर आने पहले छिरिया सलेमपुर, चुंगी नंबर 4, निर्माणाधीन ताईबाई द्वार से ही लगने लगे कि कोई शहर आ गया है। ऐसा नगर बनाना है। सड़क, बिजली, पानी, पानी की निकासी, बिजली प्रकाश, सड़क के कार्य कराये जा रहे अभी ढाई वर्ष ही हुए हैं। सरकार ने बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे का निर्माण बनाकर नगर को मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान से जोड़ने का काम किया गया है। ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन ने कहा कि नगर की गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल है। ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए। इस मेले को विकास प्रदर्शनी का रूप दिए जाने से मेले का आकर्षण बढ़ता जा रहा है। इससे पूर्व मेले में सेठ वीरेंद्र कुमार पब्लिक स्कूल के छात्र, छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार मिझौना ने किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष नेहा मित्तल, प्रतिनिधि पुनीत मित्तल,पूर्व पालिकाध्यक्ष अध्यक्ष गिरीश गुप्ता, लक्ष्मीकांत शाक्य, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उषा गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष अभिनय सिंह राजावत, संजू खत्री, गिरीश गुप्ता, नरेश सोनी, अभय सिंह राजावत, अनिल मित्तल, लक्ष्मीकांत शाक्य, ईओ सुशील कुमार, आरआई अनूप कुमार, रविंदर सलूजा, जेई प्रवीण कुमार, सभासद विकास श्रीवास्तव विक्की, अन्नू शर्मा, नफीस आदि मौजूद रहे।







