रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में उधार दिये पैसा मांगने पर युवक ने गाली-गलौज कर मारपीट कर दी ।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहाव निवासी मोहर सिंह पुत्र मोहर सिंह ने बताया कि गांव के जाकिर पुत्र जब्बार को कुछ पैसा उधार दिया था। शुक्रवार की सांय जब वह पैसा मांगने वापस लेने गया जाकिर नाराज हो गया और प्रार्थी को गाली गलौच करने लगा और बोला अगर तुमने रूपये मागे तो जान से मार दूंगा। जब गाली गलौच करने से मना किया तो उसने सिर में कड़ा मारा जिससे सिर में चोट आ गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला गाली-गलौज व मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।








