सपा सरकार आने पर गरीबों का होगा फ्री इलाज,और जांच,- अखिलेश यादव

Oplus_131072

पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता में कही बात

Samajwadi party news today। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को भाजपा सरकार पर करारा प्रहार किया है। आज अखिलेश यादव प्रदेश मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे जहां पर उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।

मीडिया को संबोधित करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में तय किया गया था कि एक कार्यक्रम बुलंदशहर में हो और मुझे याद है उस समय सावन का समय चल रहा था तारीख तय थी हमारे संगठन के लोग लगातार जिलाधिकारी और संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर रहे थे अधिकारियों ने कई बार आश्वासन दिया की आपको मैदान के लिए और जिस मैदान पर आप रैली कार्यक्रम करना चाहते हैं उस मैदान के लिए आपको अनुमति मिल जाएगी परमिशन दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बाद में अधिकारियों ने कहा कि सावन है इस समय संभव नहीं है अगर तारीख आगे की हो जाएगी तो अच्छा है या यो कहें कि अधिकारियों ने बहाना सावन का लिया और अनुमति नहीं दी उसके बाद हम लोगों ने अपना कार्यक्रम आगे कर दिया आगे बढ़ाने के बाद जब तारीख तय हो गई इसके बाद भी कोई अनुमति नहीं दी गई अनुमति मांगने गए जिस मैदान में कार्यक्रम करना चाहते थे उस कार्यक्रम की परमिशन नहीं दी जब यहां पर कार्यक्रम भेज दिया गया कि इस तारीख को वहां पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात और कार्यकर्ताओं के बीच कार्यक्रम तय हो गया और कार्यक्रम होगा और साथ ही साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होगी बुलंदशहर में आने वाली समाजवादी सरकार में क्या-क्या फैसला होंगे यह समाजवादी पार्टी तय कर चुकी है कि जिला वाइज मेनिफेस्टो बनेगा।
मीडिया से बात करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि इतनी खराब सरकार किसी ने नहीं देखी होगी जहां अधिकारों को छीना जा रहा है जो हमारे और आपके अधिकार है अगर कोई पत्रकार साथी सच्ची खबर दिखा दे ईमानदारी से कोई खबर अपने चाहे किसी चैनल पर चला दे तो सरकार उन पर झूठे मुकदमे लगा देती है। यह सरकार जाने वाली है इसी का संकल्प लिए बैठे हैं बड़ी संख्या में लखीमपुर से आए लोगों ने सबने मिलकर संकल्प लिया कि जिस तरीके से लखीमपुर में जनता ने और सब ने मिलकर के दोनों लोकसभा के सांसद जीताये है भविष्य में भी लखीमपुर खीरी जिले को पूरा का पूरा जीताने का कार्य करेंगे हमारे कार्यकर्ता। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर आपके लखीमपुर का दुधवा नेशनल पार्क को और पीलीभीत के जंगलों को कैसे एक्सप्रेस वे से जोड़ने का काम करेंगे इसके साथ-साथ वह भी काम करेंगे कि हमारा जंगल सुरक्षित रह सके। मीडिया से बात करते हुए सपा मुखिया अपने ज्यादा ने कहा कि सपा सरकार बनेगी तो इलाज अच्छा होगा दवाई फ्री होगी पूरे अस्पताल में जांच फ्री होगी आपका कार्ड नहीं देखा जाएगा कोई भी गरीब अस्पताल में आएगा कोई भी व्यक्ति अस्पताल में आएगा तो सबसे पहले उसका इलाज होगा।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105