रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में बाराहीं देवी मेला एवं विकास प्रदर्शनी में सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजते शनिवार की रात बृजरास की संदीप तरसौलिया एंड इवेंट की टीम ने बृज की होली, शिव पार्वती विवाह राम राज्याभिषेक, तांडव नृत्य शानदार प्रोग्राम पेश किया। जिसे उपस्थित जनसमूह ने जमकर सराहा।
श्रीबाराहीं देवी मेला एंव विकास प्रदर्शनी में शनिवार की रात ब्रज की रासलीला का आयोजन किया गया। पहले कार्यक्रम में मथुरा वृंदावन से आई संदीप तरसौलिया की टीम द्वारा रासलीला का प्रदर्शन किया गया। जिसमें राधा कृष्ण की झांकी का दिग्दर्शन कराया गया। जिसमें ‘जय-जय ब्रज भूमि, चारों धामों से निराला है बृजधाम, इसका दर्शन कर लो’ का गीत गाया गया। कान्हा व राधा के मुख पर घुंघटा डालकर सखाओं द्वारा गाया गया ‘आज मेरे कान्हा को मुखडा दिखाये देव, घुंघटा उठाए दे राधा घंघटा उठाए दे’ को सुनकर दर्शकों से खचाखच भरे मेला पांडाल में दर्शक झूम उठे। अपनी अपनी दीर्घाओं में बैठे दर्शक कलाकरों की प्रशंसा करते हुए तालियां बजा रहे थे। एक के बाद एक दृश्यों ने लोगों को बांधे रखा। भूत पिशाच के साथ नंदी की सवारी पर मां गौरा पार्वती का मनमोहक दृश्य देखकर सभी अचंभित हो गए। इतना ही नहीं शंकरजी की जटाओं से गंगा की धारा भी बहाई गई। अगले दृश्य में राधा कृष्ण व सखियों द्वारा किए गए मयूर नृत्य को देखकर दर्शक झूमने को मजबूर हो गए। तो वहीं, ‘बरसाने में आज कान्हा मोर बन आयो रे’ के सुंदर भजन की प्रस्तुति पर दर्शक झूमकर नाचने को मजबूर हो गए। शिव का तांडव नृत्य देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। अंत में बृज की होली के दर्शन कराए गए। कार्यक्रम के राधा के रूप में ज्योत्सना, कृष्ण नीतेश, शिव के रूप में पवन, पार्वती के रूप में रिंकी ने भूमिका निभाई। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन, रामनरेश तिवारी पम्मू महाराज, रविंद्र यादव, मोनू, अन्नू शर्मा, ललित शुक्ला, रमाकांत प्रजापति, शैलेंद्र दोहरे , रवि कुशवाहा, जयकरण दोहरे, इकरार राईन, लक्ष्मीकांत दोहरे, मलखान दोहरे, विवेक कुमार, नफीस शाहगंज, श्यामजी गुप्ता, सतीश सेंगर दादा, राजेश शुक्ला, संतोष भदौरिया, हरिश्चंद्र यादव, बारे कक्का आदि मौजूद रहे।











