जालौन क्षेत्र में दो घंटे ठप रही बिजली,,परेशान रहे लोग,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में ब्रेक डाउन होने के कारण नगर की बिजली आपूर्ति सुबह दो घंटे ठप्प रही। इसके बाद भी लुका-छिपी का खेल चलता रहा है। बिजली आपूर्ति ठप होने से पेयजलापूर्ति भी बंद हो गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
उदोतपुरा बिजलीघर में अचानक खराबी आने के कारण सुबह लगभग 10 बजे ब्रेक डाउन हो गया। बिजलीघर के मुख्य फीडर में आई खराबी को लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उसे ठीक किया जा सका। बिजलीघर में आई खराबी के कारण नगर के तीनों फीडर पर सुबह लगभग पौने 10 से दोपहर 12 बजे तक नगर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इसके पहले सुबह आठ बजे से साढ़े नौ बजे तक डेढ़ घंटे रोस्टिंग के चलते नगर की बिजली आपूर्ति बंद रही। बिजली आपूर्ति बंद रहने से नगर की जलापूर्ति भी ठप हो गई। सुबह आठ बजे से से बंद बिजली आपूर्ति दोपहर 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद भी लुका-छिपी का खेल चलता रहा। जिसके कारण बिजली आने के बाद भी नगर के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी। इससे पूर्व अवर अभियंता नवीन कुमार की निगरानी में बिजली कर्मचारी सामीर अली, सुरेश कुमार ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद नगर की बिजली आपूर्ति को सुचारू किया। अवर अभियंता नवीन कुमार ने बताया कि इंसुलेटर खराब हो जाने कारण बिजली आपूर्ति में व्यवधान आ गया था जिससे ठीक करके आपूर्ति बहाल कर दी गई है।