जालौन प्रीमियर लीग,, इन टीमों के बीच होगा उद्घाटन मैच,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में छत्रसाल मैदान पर सात फरवरी से शुरू हो रहे जालौन प्रीमियर लीग टी-20 कप के तीसरे सीजन का का उद्घाटन मैच पुरखरायां और अजीतमल के बीच होगा। टूर्नामेंट को लेकर मैदान पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
नगर में जालौन प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन की शुरूआत सात फरवरी से हो रही है। छत्रसाल मैदान पर आयोजित होने वाले टी-20 कप की शुरूआत सात फरवरी से हो रही है। जिसमें जनपद ही नहीं बल्कि अन्य जनपदों की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं। मैच फिक्सर के अनुसार उद्घाटन मुकाबला सात फरवरी को सुबह 11 बजे पुरखरायां और अजीतमल के बीच खेला जाएगा। अगले दिन आठ फरवरी को सुबह साढ़े नौ बजे से न्यायाधीश बनाम अधिवक्ता के बीच प्रदर्शनी मैच आयोजित होगा, जबकि उसी दिन दोपहर डेढ़ बजे प्रभाकर एकेडमी उरई और सागर इलेवन कोंच आमने-सामने होंगी। नौ फरवरी को सुबह साढ़े नौ बजे से अलजेरिया क्लब दिल्ली और डायमंड क्लब औरैया के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद दोपहर डेढ़ बजे ओसीसी उरई और ऑल स्टार झांसी के बीच रोमांचक मैच होगा। 10 फरवरी को सुबह साढ़े नौ बजे से कंचन क्रिकेट क्लब लखनऊ का सामना विपिन पटेल भिटारा दिल्ली बॉयज से होगा, जबकि दोपहर डेढ़ बजे कालपी और परवई झांसी की टीमें आमने-सामने होंगी। 11 फरवरी को सुबह साढ़े नौ बजे से प्रधान इलेवन जालौन और नोएडा इलेवन के बीच मुकाबला होगा। इसी दिन दोपहर डेढ़ बजे रायबरेली और पुलिस लाइन कानपुर के बीच मैच आयोजित होगा। 12 व 13 फरवरी को चार क्वार्टर फाइनल मुकाबले और 14 फरवरी को दो सेमीफाइनल मैच होंगे। सेमीफाइनल मुकाबलों में विजेता टीम 15 फरवरी को आयोजित होने वाले खिताबी मुकाबले के लिए खेलेंगी।