मरघट पर जाने वाले रास्ते पर अतिक्रमण का आरोप,, एसडीएम से लगाई गुहार

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में मरघट तक जाने वाले रास्ते पर गांव के ही कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है और प्रधान द्वारा शिकायत करने पर विपक्षी प्रधान को धमका रहे हैं। गांव के प्रधान ने इसकी शिकायत एसडीएम से की है।
ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम लहचूरा प्रधान अनिल कुमार ने एसडीएम हेमंत पटेल को शिकायती पत्र देकर बताया गांव में मरघट की ओर जाने वाले रास्ते पर गांव के ही कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर तार फेंसिंग कर ली है। इसकी शिकायत उन्होंने बीती 24 जनवरी को एसडीएम कार्यालय में की थी। जिस पर कानूनगो व लेखपाल को पैमाइश करने के निर्देश दिए गए थे। प्रधान ने आरोप लगाया कि गाटा संख्या 262 का रकबा 0.16 डिसमिल है जबकि लेखपाल और कानूनगो द्वारा 0.28 डिसमिल की पैमाइश की गई है। लेखपाल और कानूनगो ने जो पैमाइश की है, वह सही नहीं है। उन्होंने इस रकबे की पुनः पैमाइश कराने की मांग की है। वहीं, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने से विपक्षी उनसे रंजिश मान बैठे हैं और उन्हें जान, माल की धमकी दे रहे हैं। प्रधान ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग एसडीएम से की है।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। Watsapp or calling : 9415795867,8840345105