
Jhansi news today । झांसी के श्री रघुराज सिंह इंटर कॉलेज, झांसी में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल एवं कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए गुडलक पार्टी कार्यक्रम का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विविध सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियाँ दीं।
इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में आलेख गौतम को मिस्टर रघुराज तथा अक्षरा दुबे को मिस रघुराज चुना गया। विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें रैम्प वॉक, म्यूजिकल चेयर सहित अनेक रोचक गतिविधियाँ शामिल रहीं, जिससे पूरा वातावरण उल्लासमय हो गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या शैलजा सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें जीवन में निरंतर प्रगति करने और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर कुंवर सत्येन्द्र पाल सिंह ने विद्यार्थियों को जीवन में उन्नति एवं अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। डायरेक्टर अजय सिंह ने परीक्षा से संबंधित आवश्यक सुझाव देकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। पूर्व प्रधानाचार्य सैंड्रा सैमुअल ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान किया।
कार्यक्रम का सफल निर्देशन वंदना कुशवाहा के द्वारा किया गया । संचालन करुणा यादव द्वारा किया गया। आयोजन में कीर्ति पटेरिया, शाहरुख खान, सौम्या श्रीवास, सानिया खान एवं जिज्ञासा पटेल का सक्रिय सहयोग सराहनीय रहा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ज्ञान दुबे, मो. नईम, शैलेश कुमार, कैलाश तिवारी, राजकुमार विश्वकर्मा, छाया शुक्ला, जितेंद्र यादव, आनंद अवस्थी, आयुष तिवारी, अशोक कुमार, जितेंद्र नामदेव, सुलभ अग्रवाल, निशा रावत, मुस्कान साहू, तुवा खानम, अतुल तिवारी, दिव्या रायकवार, शिवानी साहू, अनु मौर्या एवं महक सोनी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। Watsapp or calling : 9415795867,8840345105






