जालौन में आयोजित हुआ हिन्दू सम्मेलन,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में द्वारकाधीश मंदिर परिसर में गोपाल बस्ती में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में सनातन धर्म की एकता, सामाजिक जागरूकता व राष्ट्रहित में संगठित प्रयासों को लेकर चर्चा की गई।
गोपाल बस्ती द्वारा द्वारिकाधीश मंदिर परिसर में आयोजित हिंदू सम्मेलन की अध्यक्षता सुनीत मिश्रा ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला संचालक गौतम त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रहलाद द्वारा हनुमान चालीसा पाठ के साथ किया गया। जिसके बाद भारत माता की पूजा अर्चना कर द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि भारत की पहचान उसकी गौरवमयी संस्कृति, परंपराओं और जीवन मूल्यों से है। सनातन धर्म ने सदैव समाज को एकता, सहिष्णुता और सेवा का मार्ग दिखाया है। वर्तमान समय में समाज को संगठित रहकर अपनी सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करने की आवश्यकता है। यदि हिंदू समाज एकजुट होकर कार्य करे तो सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के साथ राष्ट्र निर्माण में भी अहम भूमिका निभा सकता है। देव एवं लावण्या ने कहा कि हिंदू समाज की शक्ति उसकी एकता में निहित है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी संस्कृति और संस्कारों को समझें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। शशिकांत ने सामाजिक समरसता, परिवार मूल्यों और नैतिक शिक्षा के महत्व को समझाया और संघ के 100 वर्ष के संघर्ष को समझाया। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक हर्षवर्धन ने किया। इस मौके पर आशा श्रीवास्तव, डॉ. रंजना दुबे, आशीष सोनी, गोपाल बस्ती प्रमुख विनय निगम, महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. ब्रजेंद्र दुबे, धर्मेंद्र, राजकुमार, अतुल बाजपेई, सीताराम हूंका, राहुल, ब्रजेश श्रीवास्तव, रामरूप वर्मा आदि मौजूद रहे। अंत में आयोजक विनय निगम ने सभी का आभार व्यक्त किया।