रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में लगभग 10 वर्ष पूर्व शादी में उधार गहने बनवाने के बाद ग्राहक रकम नहीं लौटा रहे हैं। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फर्दनवीस निवासी सोनू सिंह तोमर ने पुलिस को बताया कि उसके मकान में ही सोने चांदी के आभूषण बनाने की दुकान है। उसकी दुकान पर सिरसाकलार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने वर्ष 2014 में अपने बेटे की शादी के लिए सोने चांदी के गहने बनवाए थे। जिसका लगभग तीन लाख रुपये उन्होंने उधार कर दिया था। जिसे उन्होंने कुछ समय में देने का वादा किया था। लेकिन तबसे लगभग 10 साल बीत चुके हैं। वह रुपये नहीं चुका रहे हैं। उल्टा रुपये मांगने पर धमकाने लगते हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।





