वामपंथी दलों की बैठक सम्पन्न इस मुद्दे पर हुई चर्चा

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में 12 फरवरी को वामपंथी दलों द्वारा आयोजित आम हड़ताल को लेकर वामपंथी नेताओं की बैठक आयोजित की गई। जिसमें हड़ताल को लेकर चर्चा की गई।
वामपंथी दल सीपीआई, सीपीएम, सीपीआई (माले) की संयुक्त बैठक कामरेड रामकिशोर गुप्ता के आवास पर कामरेड शिवबालक बाथम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कामरेड शिवबालक बाथम ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अमेरिका के साथ जो व्यापारिक समझौता किया गया है। उससे किसानों में आक्रोश है। सरकार की नीतियों के चलते मंहगाई आसमान छू रही है और आम आदमी की जेब खाली है। बेरोजगारी दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, रोजगार सब कुछ निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। अब समय आवाज उठाने का है। केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में 12 फरवरी को आयोजित हड़ताल का सभी लोग खुलकर साथ दें। बताया कि हड़ताल के बाद राष्ट्रपति को संबोधित 13 सूत्रीय मांगपत्र एसडीएम को सौंपा जाएगा। इस मौके पर कामरेड आशाराम, कामरेड जलील, रामकिशोर गुप्प्ता, सुरेंद्र एडवोकेट, रामबाबू,, फूलसिंह आदि मौजूद रहे।