रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन के छत्रसाल मैदान पर अयोजित जालौन प्रीमियर लीग सीजन तीन में प्रधान इलेवन जालौन और नोएडा इलेवन के बीच आयोजित हुए मैच में प्रधान इलेवन ने 63 रनों से जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर प्रधान इलेवन के कप्तान सोनू ने बहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम के ओपनर बल्लेबाज ने टीम को धमाकेदार शुरूआत दी। ओपनर अमित यादव ने 32 गेंद में पांच चौके और आठ छक्कों की मदद से 76 रनों की मजबूत पारी खेलकर टीम को अच्छी शुरूआत दी। उनका साथ दे रहे अमन नहीं टिक सके और तीन गेंदों में एक रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद सतनाम सिंह ने 29 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 44 रनों की पारी खेली। सचिन यादव ने छह गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 22 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर आठ विकेट के नुकसान पर 214 रनों पर पहुंचाया। नोएडा की ओर से जॉनी ने चार ओवर के स्पेल में 19 रन देकर तीन विकेट झटके। जबकि संदीप ने दो ओवर में 18 रन देकर दो विकेट गिराए। दूसरी पारी खेलने उतरी नोएडा की टीम ने शुरूआत में अच्छा प्रदर्शन किया। पहले विकेट के लिए आदित्य शाक्य और सुदीप वर्मा ने 29 रनों की साझेदारी निभाई। आदित्य ने 14 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाए। सुदीप ने 19 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 25 रनों की पारी खेली। टीम की ओर से आदित्य श्रीवास्तव, आशीष गहलोत ने 20-20 रनों की पारी खेली। कप्तान विष्णु तोमर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। अंत में विनोद राठौर ने 18 रन बनाकर संघर्ष किया। लेकिन जीत नहीं दिला सके। निर्धारित 18 ओवरों में नोएडा की टीम सात विकेट खोकर 151 रन ही बना सकी। मैच में प्रधान इलेवन को 63 रनों से जीत मिली। सतनाम सिंह को उनके प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।






