रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । वाल्मीकि समाज महासभा में संगठन को मजबूती देते हुए दीपक पाथरे को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन के बाद समाज के लोगों ने उत्साह व्यक्त किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष वाल्मीकि समाज महासभा एवं प्रदेश सरकार के एससी, एसटी आयोग सदस्य रमेश चंद्र कुंडे का दीपक पाथरे बाल्मीकि के आवास पर आगमन हुआ, जहां उनका स्वागत किया गया।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार और जिले में समाज को संगठित करने पर चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र कुंडे ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष को शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिल सके और समाज की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि समाज की एकता और संगठन की मजबूती से ही अधिकारों की रक्षा संभव है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाना समय की आवश्यकता है। संगठन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं को शासन स्तर तक पहुंचाना है। उन्होंने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष से अपेक्षा जताई कि वह संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। इस मौके पर अपना दल एस जिलाध्यक्ष अनिल कुदारी, सपा से रामबाबू बरार, प्रकाश बरार, कृपाशंकर दोहरे, राजेश वाल्मीकि, रविशंकर वाल्मीकि, लालू वाल्मीकि, सुरेशचंद्र वाल्मीकि, भोला गिहार, रामजी गिहार, सोम गिहार, जहान सिंह गिहार, सरोज गिहार आदि मौजूद रहे।






