रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन कोतवाली पुलिस ने ग्राम उरगांव में मंदिर के पास हार जीत की बाजी लगा रहे चार व्यक्तियों को पकड़ा गया है जिनके पास से 8360 रुपये नकद व मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मंगलवार की रात कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि गांव में स्थित शंकरजी के मंदिर के पास खाली पड़ी जगह पर कुछ लोग ताश खेलकर जीत हार की बाजी लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर हार जीत की बाजी लगा रहे लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर चार लोगों को पकड़ लिया। जिनसे मालफड 7780 पर रुपये और जामा तलाशी में 580 रुपये नकद बरामद हुए। इसके अलावा मोबाइल फोन व ताश की गड्डी भी पुलिस ने बरामद की है। पुलिस हार जीत की बाजी लगा रहे उरगांव निवासी इकबाल, सकूर मोहम्मद, राहुल कुशवाहा, राकेश को पकड़कर कोतवाली ले आई। जहां उनके खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जालौन पुलिस ने वारंटी को किया अरेस्ट
जालौन। विभिन्न मामलों में न्यायालय द्वारा वारंटी को चौकी पुलिस ने पकड़कर न्यायालय में पेश किया है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हिरदेशाह निवासी वीर बहादुर विभिन्न मामलों को लेकर न्यायालय द्वारा वांछिंत चल रहा था। बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि वारंटी अपने मोहल्ले में हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वारंटी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया है।






