पीपल के पेड़ को काटने का आरोप,,लोगों ने किया विरोध, छोड़ भागे लकड़ी,,अधिकारियों से की ये मांग

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में वन विभाग प्रतिबंधित धार्मिक व चिकित्सकीय पेड़ों की अवैध कटान पर रोक नहीं लगा पा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के साथ नगर क्षेत्र के आसपास प्रतिबंधित पीपल, नीम, शीशम के पेड़ों की धडल्ले से कटान हो रही है और नगर में चुंगी नंबर चार व बंगरा मार्ग पर स्थित आरा मशीनों पर उनकी चिराई की जा रही है। इसके बाद भी विभाग मूकदर्शक बना हुआ।
गुरुवार को दोपहर में नगर के मोहल्ला पुरानी नझाई में संजय के घर के पास पीपल का प्राचीन पीपल का पेड़ है। मंदिर के पास लगे पीपल के पेड़ को काटने के लिए कुछ लोग मशीन लेकर आ गए और उसे काटने लगे। पीपल का पेड़ काटने पर लालजी गुप्ता आदि ने विरोध किया। मोहल्लावासियों के विरोध के बाद पीपल का पेड़ काट रहे लोग वहां से भाग गए और काटी गई लकड़ी मौके पर छोड़ गए। लालजी, विनय, जसवंत आदि ने बताया कि इन प्रतिबंधित पेड़ की लकड़ियों की बाजार में अच्छी कीमत मिलने के कारण इसकी मांग अधिक रहती है, और इसी का फायदा उठाकर कुछ लोग अवैध तरीके से व्यापार कर रहे हैं। लोगों ने डीएम से मांग की है कि इस मामले की गंभीरता से जांच कराई जाए और पुराने परमिटों की आड़ में हो रही अवैध कटान पर तत्काल रोक लगाई जाए।