एलआईसी गेट कर्मचारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थानीय शाखा में ऑल इंडिया इंश्योरेंस इंप्लाइज एसोसिएशन के आवाहन पर कर्मचारियों ने एकदिवसीय हड़ताल की और नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध जताया।
एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल में भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थानीय शाखा में तालाबंदी रखी गई। शाखा कार्यालय की गेट पर सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी हुई। यूनिट अध्यक्ष सुशील कुशवाहा ने कहा कि केंद्र सरकार देश के मजदूर वर्ग के खिलाफ श्रम संहिता को थोपना चाहती है। देश के सार्वजनिक उपक्रमों को निजीकरण की तरफ धकेलना का प्रयास किया जा रहा है। जिसका सब मिलकर विरोध करेंगे और देश की जनता को जागरूक करेंगे। वर्तमान सरकार श्रमिक विरोधी और कर्मचारी विरोधी है। ऐसोशिएशन के कानपुर डिवीजन यूनिट सेक्रेटरी कॉमरेड अफसार अहमद ने कहा की देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने वाले सार्वजनिक उपक्रम को पूंजीपतियों के हाथों में सौंपने और एलआईसी जैसे सार्वजनिक उपक्रम को कमजोर करने की कोशिश का संगठन डटकर मुकाबला करेगा। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि एलआईसी में आउटसोर्सिंग बंद कर क्लास तीन व चार में भर्ती की जाए। इस दौरान कर्मचारियों ने एलआईसी गेट पर खड़े होकर नारेबाजी भी की। इस मौके पर कॉमरेड सुशील कुशवाह, कॉमरेड अफसर अहमद, मुकेश कुमार, किशन कुमार, देवेंद्र सिंह, मुरारी, अमित, श्रीराम, रामकुमार, गजेंद्र, शेखर, इमरान आदि मौजूद रहे।