कल कवियों और शायरों से गुलजार होगा बाराही देवी मेला,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन के श्रीबाराहीं देवी मेला एवं विकास प्रदर्शनी में 14 फरवरी की शाम कवि और शायरों के नाम रहेगी। मेला परिसर में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न जनपदों और नगरों से ख्याति प्राप्त कवि और शायर अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।
मेला अधिकारी कमलेश त्रिपाठी ने बताया कार्यक्रम में आगरा से शमीम कौसर, मिहोना से महेंद्र मिहोनवी, पुखरायां से संजीव कुलश्रेष्ठ, चरखारी से प्रदीप दौहलिया, झांसी से डा. मकीन सिद्दकी, कोंच से रितु चतुर्वेदी और उरई से गरिमा पाठक अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। खकसीस से आए करीम खां मंच संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा खलील कैफी, राघवेंद्र राघव और यूसुफ अंजान भी मुशायरे में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक अंचल शर्मा और संरक्षक रवींद्र शर्मा के निर्देशन में यह आयोजन किया जा रहा है। कवि सम्मेलन और मुशायरे में हास्य, वीर, श्रृंगार और गजल की प्रस्तुतियों से सजी यह शाम साहित्य प्रेमियों के लिए यादगार साबित होगी।