जालौन क्षेत्र में मजदूर के घर मे लगी आग,,घर गृहस्थी का सामान जलकर खाक,,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में मजदूर के घर में आग लगने से खाने पीने के सामान समेत गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि आग से मजदूर को करीब 50000 रुपये का नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उदोतपुरा निवासी मजदूर रामप्रकाश भास्कर मजदूरी का काम करते हैं। शुक्रवार की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर कमरे में सो गए। रात करीब एक बजे अचानक से घर में आग लग गई। धुएं के चलते परिजनों की आग खुली और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन परिजन आग पर काबू नहीं पा सके और देखते ही देखते आग फैल गई। आग ने घर में रखे अनाज और अन्य घर गृहस्थी के सामान को चपेट में ले लिया। परिजनों के चिल्लाने पर आस पास के लोग भी पहुंच गए और दमकल को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। तकरीबन एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक घर में रखा करीब 50 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित मजदूर ने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की गुहार लगाई है।