जालौन क्षेत्र के इस बीआरसी में आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम,, इस संदर्भ की दी गई जानकारी

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र के बीआरसी भिटारा में विद्यालय प्रबंध समिति से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें विद्यालय को बेहतर ढंग से संचालित करने और विद्यालयों को सक्षम व सशक्त बनाए जाने संबंधी संबंधित जानकारी दी गई।
संदर्भदाता शिवकुंमार राठौर ने बताया कि विद्यालय प्रंबंध समिति का कार्य विद्यालय में बहुत महत्वपूर्ण है। अध्यापकों को चाहिए कि वह विद्यालय प्रबंध समिति के माध्यम से विद्यालय को और बेहतर ढंग से कैसे संचालित किया जाए इसको लेकर चर्चा करें। नवाचार अपनाए जाएं। प्रबंध समिति में सभी वर्गों के सदस्यों की सहभागिता आवश्यक है। इसके साथ ही 50 फीसदी महिला अभिभावक सदस्यों का यदि कोरम पूरा नहीं है तो उसे भी पूरा किया जाए। उपस्थितजनों ने अपने अनुभवों का भी आदान प्रदान किया। ताकि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके और विद्यालय सक्षम और सशक्त हो सके। विद्यालस प्रबंध समिति के 11 अभिभावक सदस्यों एवं चार नामित सदस्यों समेत कुल 15 सदस्यों के चयन और नामांकन से भी संबंधित जानकारी भी साक्षा की गई। इस मौके पर दीपेंद्र सिंह, राजीव थापक, सौरभ खरे, मनीष समाधिया, उमेश पटेल, शैलेंद्र निरंजन, रामकिंकर सिंह, राजेंद्र सिंह, जावेद अहमद, रमाकांत द्विवेदी, अखिलेश रजक, चंद्रभान सिंह, लोकेंद्र विश्वकर्मा, धर्मेंद्र सिंह, अरविंद कुमार आदि रहे।