Samajwadi party news। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) ने गुरुवार को भाजपा सरकार पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को उत्तर प्रदेश में हराना जरूरी है भाजपा को हराना मतलब यूपी को बचाना बीजेपी सरकार ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया है भ्रष्टाचार, अपराध, कमीशनखोरी चरम पर है यह सरकार हर वर्ग को अपमानित कर रही है भाजपा सामाजिक अन्याय और नफरत फैलाने की प्रतीक बन गयी है।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में आये कार्यकर्ताओं और नेताओं से भेंट कर सम्बोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि भाजपा की चालाकी से सावधान रहना है 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को बहुत समझदारी से काम लेना है। भाजपा की साजिशों से सजग और सतर्क रहना होगा।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार एसआईआर में बड़े पैमाने पर घपला कराना चाहती है। भाजपा एसआईआर के जरिए लोकतंत्र को कमजोर करने पर तुली है। भाजपा की नीयत खराब है पीडीए मतदाताओं का वोट कटवाने के लिए नोटिसें भेजवा रही है हर जिले में लाखों मतदाताओं को नोटिस भेजी जा रही है। भाजपा लोगों को वोट के अधिकार से वंचित करना चाहती है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हर पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए मदद करें। मतदाता सूची पर पूरी नज़र रखें।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों, नौजवानों को धोखा दे रही है। सभी के साथ छल कर रही है। अमेरिका के साथ डील से किसानों को बड़ा नुकसान होगा। खेती और किसान बर्बाद हो जाएंगे। अमेरिका पर निर्भरता भारत के हित में नहीं है। इस समझौते से भारतीय दालों, बाजरे से लेकर अन्य फसलों का क्या होगा, अमेरिका के सामने आत्मसमर्पण भारत की आर्थिक पराजय है।
सपा मुखिया अखिलेश ने कहा कि भाजपा की आर्थिक नीतियां जनविरोधी हैं इस सरकार में गरीब और गरीब होता जा रहा है। अमीर और अमीर हो रहे है भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आटा और डाटा दोनों खतरे में है इस सरकार ने मंहगाई बेरोजगारी बढ़ाकर लोगों को संकट में डाला है। श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपनी सरकार के दौरान प्रदेश में विकास के बहुत कार्य किये। छात्र-नौजवानों को लैपटाप देकर तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ाया। उनके लिए नए अवसर पैदा हुए। समाजवादी पार्टी चाहती है कि किसान को उसकी फसल की सही कीमत मिले। बेरोजगारी खत्म हो। मुनाफाखोरी समाप्त हो। दाम बांधो नीति लागू हो। समाजवादी पार्टी की 2027 में सरकार बनने पर इस दिशा में काम होगा।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, विधायक त्रिभुवन दत्त समेत अन्य नेता उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। Watsapp or calling : 9415795867,8840345105







