रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में बीती देर रात कोंच रोड पर डीसीएम व कार में आमने सामने टक्कर होने से कार सवार चार युवक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से उन्हें उच्च संस्थान रेफर कर दिया गया।
बुधवार की देर रात करीब एक बजे एक कार कोंच की ओर जा रही थी और कोंच की ओर से एक डीसीएम मटर लादकर जालौन की ओर आ रही थी। कोंच रोड पर देवरी और उदोतपुरा के बीच दोनों वाहन आमने सामने आ गए और उनके बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकरीराजा निवासी कार सवार सुमित, सौरभ, सुनील व वीरू गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से निकल रहे लोगों ने हादसे की सूचना यूपी 112 को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उच्च संस्थान रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा कराया है।







