रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में चित्रगुप्त समिति की बैठक अरविंद श्रीवास्तव के आवास पर अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें भगवान चित्रगुप्त की पूजा कार्यक्रम के साथ सात विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में बुधवार को भगवान चित्रगुप्त की पूजा का निर्णय लिया गया।
होली के बाद चैत्र मास की कृष्ण पक्ष द्वितीया के दिन होने वाली चित्रगुप्त पूजा के कार्यक्रम को लेकर चित्रगुप्त समिति की अरविंद श्रीवास्तव के आवास पर आयोजित की गई। इस वर्ष होली का पर्व चार दिवसीय होने के कारण निर्णय लिया गया कि पूजा चैत्र द्वितीया चार मार्च दिन बुधवार को होगी। सामूहिक पूजा, अर्चना मोहल्ला नारोभास्कर स्थित वीरेंद्र भवन में स्थापित भगवान श्रीचित्रगुप्त मंदिर में होगी। बैठक में कार्यकारिणी के विस्तार, आगामी वर्ष में समिति के चुनाव से पूर्व सदस्यता अभियान चलाए जाने और समिति के कार्यक्रमों के आयोजनों के साथ कायस्थों समाज के जनहित के कार्यों को लेकर चर्चा की गई। आजीवन सदस्यता को लेकर कहा कि पूर्व में समिति में जो आजीवन सदस्य रहे हैं उनके वरिष्ठ उत्तराधिकारी को आजीवन सदस्यता के रूप में समिति में स्वीकार किया जाए और उनसे आजीवन सदस्यता शुल्क न लेकर समिति के नाम जमा धन के पूर्व के बॉन्ड को ही समिति के बैंक खाते में सर्व सम्मति से ट्रांसफर करवाकर समायोजित किया जाए। समिति की बैठक में मंदिर निर्माण के संबंध में भी विचार विमर्श हुआ और एक ट्रस्ट बनाए जाने पर चर्चा की गई। बैठक का संचालन मंत्री अरविंद श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर दिलीप श्रीवास्तव, श्रवण श्रीवास्तव, महेंद्र निगम, विजय निगम, उपमंत्री सुशील श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव अजय श्रीवास्तव, मृत्युंजय श्रीवास्तव आदि रहे।







