रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन के पंडित दीन दयाल उपाध्याय चौराहा स्थित मां कर्माबाई रामजानकी मंदिर में तैलिक साहू समाज का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
तैलिक साहू समाज के मां कर्माबाई रामजानकी मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह में समाज के उत्थान पर चर्चा की गई और समाज में एकता, सद्भावना और सहयोग की भावना को मजबूत करने पर बल दिया गया। वक्ताओं ने समाज के विकास के लिए शिक्षा, व्यवसाय और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने पर जोर दिया। युवाओं ने होली के गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। अबीर और गुलाल से होली खेलकर समाज के लोगों ने प्रेम और सौहार्द्र का संदेश दिया। वहीं, समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने युवाओं को अपने संस्कारों और परंपराओं से जुड़े रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने समाज की उन्नति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में 15 मार्च 2026 को मां कर्माबाई की जयंती मनाए जाने की रूपरेखा बनाई गई। होली मिलन समारोह में संगीत मंडली द्वारा फाग गायन किया गया। इस मौके पर साहू समाज जिलाध्यक्ष श्रीराम साहू, महामंत्री हरिशंकर साहू, दयाराम साहू, रामप्रकाश साहू, लालू साहू, राम साहू, रामकरण साहू, नारायणदास साहू, शिवनारायण साहू, रूपेश साहू, संतराम साहू, प्रताप साहू आदि मौजूद रहे।






