फिर लगा मंहगाई का तड़का : इतने रुपये बढ़ रहे घरेलू सिलेंडर के दाम,

Gais cylinder rate hike : मंहगाई और बेरोजगारी को मुद्दा बनाकर देश के प्रधानमंत्री बने नरेन्द्र मोदी अब मंहगाई के मुद्दे पर किसी भी मंच से बात करना भी जरूरी नहीं समझते हैं जबकि आम आदमी इस मुद्दे पर परेशान हुआ जा रहा है। इसी कड़ी में 7 मार्च से एक बार फिर मंहगाई ने घर की रसोई पर प्रहार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 7 मार्च यानी शनिवार से देश में रसोई गैस सिलेंडर के दाम में बढोत्तरी की गई है। ANI की खबर में मिली सूत्रों से जानकारी के अनुसार घरेलू सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की बढोत्तरी हुई है और बढ़े हुए दाम 7 मार्च से लागू हो जाएंगे। अभी तक 853 का मिलने वाला 14.2 kg वाला सिलेंडर अब 913 रुपये का मिलेगा।
बता दें आपको 2014 से पहले देश में गैस सिलेंडर की कीमत लगभग 500 रुपये थी उस समय भारतीय जनता पार्टी लोग पेट्रोल डीजल और गैस के दामों को लेकर काफी प्रदर्शन करते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रदर्शन का हाल यह था कि मंहगाई को डायन का नारा देकर तत्कालीन प्रधानमंत्री को चूड़ियां भी भेजी गई थी। जनता ने तत्कालीन विपक्षी दल का साथ दिया और 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को बम्पर जीत का सेहरा बंधा कर सत्ता की कुर्सी पर बिठा दिया। इसके कुछ समय बाद ही लोगों ने यह महसूस किया कि मंहगाई लगातार बढ़ती ही जा रही है। पेट्रोल डीजल के दाम लगभग 100 रुपये तक पहुंच गए खाने के कडुआ तेल भी 150 से ऊपर पहुंच गया।