रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । मध्य प्रदेश के जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर से संबद्ध एसएमएस शासकीय मॉडल साइंस कॉलेज, ग्वालियर में गणित विभाग के शोधार्थी अरविंद सिंह को बायो मैथमेटिक्स में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उनकी उपलब्धि पर उनके परिजनों और मित्रों ने खुशी व्यक्त की है।
नगर के मोहल्ल कछोरन निवासी अरविंद सिंह ने स्नातक तक की शिक्षा जालौन नगर से ही प्राप्त की। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए ग्वालियर चले गए। ग्वालियर में उन्होंने बीएड पूरा किया और एमएससी भी की। इसके बाद पीएसडी में दाखिला लिया। उनका शोध विषय बायो मैथमेटिक्स था। उन्होंने मैथमेटिकल मॉडलिंग ऑफ प्लांट हरबिवोर सिस्टम्स: इफेक्ट ऑफ प्लांट डिसीज विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया। उन्होंने यह शोध प्रोफेसर डॉ. पूनम सिन्हा के मार्गदर्शन में पूरा किया है। बताया कि शोध में पौधों, कीटों और रोगों के बीच पारस्परिक संबंधों का अध्ययन करते हुए विभिन्न गणितीय मॉडल और स्थिरता विश्लेषण प्रस्तुत किए गए हैं। इसमें संतरा और आम के पौधों पर रोग, कीटों और उनके प्राकृतिक शत्रुओं के प्रभावों का भी विश्लेषण किया गया है। शोध कार्य के दौरान उनके आठ शोध पत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। इन शोध कार्यों से कृषि पारिस्थितिकी, कीट नियंत्रण और पौध रोग प्रबंधन के क्षेत्र में उपयोगी निष्कर्ष प्राप्त हुए हैं। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय ऊमरी जागीर निवासी पिता छदामीलाल राठौर और कछोरन निवासी अभिभावक जगदीश प्रसाद राठौर को दिया है।






