
Etawah Lion Safari news । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि जिस बड़ी सोच के साथ हमने एशियाई शेरों के लिए ‘इटावा लायन सफ़ारी’ की शुरुआत की थी वो सोच फलीभूत हो रही है। यहाँ एशियाई शेरों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।
इटावा लायन सफारी पार्क में नीरजा शेरनी ने अपने तीसरे प्रसव में इस बार 4 शावकों को जन्म दिया है। इसके पहली बार के 2 और दूसरी बार के 3 शावक मिलाकर अब यहाँ कुल 9 स्वस्थ शावक सफलता पूर्वक पल रहे हैं।
श्री यादव ने लायन सफ़ारी से जुड़े, सभी प्रतिबद्ध और कर्तव्यनिष्ठ लोगों को हार्दिक बधाई और अच्छा काम करते रहने के लिए शुभकामनाएँ।
उन्होने कहा कि पर्यावरण के चक्र में हर प्राणी का अपना महत्त्व है, इसीलिए हम प्रकृति को बचाने के लिए बड़ी सोच के साथ सकारात्मक पहल करने में विश्वास करते रहे हैं और करते रहेंगे।






