दलित शोषण मुक्ति मंच संयोजन समिति का हुआ गठन, ये बने संयोजक

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । दलित शोषण मुक्ति मंच की बैठक में संयोजन समिति का गठन किया गया। जिसमें कमलेश कुमार आचार्य को संयोजक चुना गया।
दलित शोषण मुक्ति मंच की बैठक मोहल्ला नारोभास्कर में रामअवतार दोहरे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक गोविंद नारायण ने कहा कि मानव समाज में आज भी दलित व पिछड़ों को हीन भावना से देखा जाता है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए यूजीसी एक्ट, जिस पर सुप्रीम रोक लगाई गई है, उसे पुनः बेमुला एक्ट के नाम से लाने की मांग की है। आरोप लगाया कि वर्तमान प्रदेश सरकार में दलित उत्पीड़न के ममाले बढ़े हैं। राज्य की लगभग 20 से 22 फीसदी आबादी दलित है, जो सामजिक और आर्थिक स्तर पर कमजोर है। इनकी स्थिति सुधारने के प्रयास किए जाने चाहिए। अंत में पांच सदस्यीय संयोजन समिति का गठन किया गया। जिसमें कमलेश कुमार आचार्य को संयोजक चुना गया। साथ ही सदस्य पद पर रामऔतार दोहरे, राजेश कुमार, दुष्यंत और अर्जुनदास को चुना गया। बैठक में रामबाबू, शिवबालक, धर्मेंद्र, सुरेंद्र, रणजीत, राजकुमार, लालता, रमेश, दिनेश कुमार, कमलाकांत वर्मा, अमन कुमार आदि मौजूद रहे।