जालौन क्षेत्र में दीवार निर्माण को लेकर भिड़े पड़ोसी,, पुलिस ने की कार्यवाही–

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में घर के बाहर की दीवार निर्माण करा रहे व्यक्ति को पड़ोसियों ने रोक दिया। कारण पूछने पर पिता व बेटे की पिटाई कर धमकी दे डाली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाहजादपुरा निवासी गौरव सिंह ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की सुबह वह अपने घर की दीवार का निर्माण कार्य करा रहा था। निर्माण कार्य के दौरान ही गांव के भानुप्रताप, अजय प्रताप, शिवम सिंह, आदेश सिंह वहां आ गए और निर्माण कार्य कराने से रोकने लगे। जब उसने कारण पूछा तो गाली, गलौज करने लगे। मना करने पर उन्होंने लाठी, डंडों से पिटाई शुरू कर दी। उसे पिटता देखकर पिता रामप्रताप सिंह बचाने आए तो उनकी भी पिटाई कर दी। जिसमें दोनों को चोटें आई हैं। पिटाई के बाद सभी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दो है।

घर मे बकरियां घुसने को लेकर धमकी ,पुलिस ने की कार्यवाही

जालौन। घर मे बकरियां घुसने को लेकर हुए विवाद में दो युवकों ने महिला से झगड़ा कर धमकी दे डाली। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रापटगंज निवासी मिथलेश लोहिया ने पुलिस को बताया कि उनके घर मे बकरियां घुसने को लेकर मोहल्ले के ही आरिफ व समीर विवाद कर रहे थे। जब उन्होंने रोका तो गाली, गलौज कर झगड़ा करने लगे। मना करने पर धमकी देकर भाग गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।