रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पिंडारी के निर्देशानुसार न्याय पंचायत स्तरीय श्रुतलेख व स्पेल बी प्रतियोगिता का आयोजन कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय ऐदलपुर, संकुल कुसमरा में किया गया। प्रतियोगिता में संकुल क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 48 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का आयोजन संकुल प्रभारी आलोक खरे, प्रधानाध्यापक कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय के निर्देशन में हुआ। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत प्रारंभिक स्तर पर भाषा कौशल के विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हिंदी में श्रुतलेख तथा अंग्रेजी में स्पेलिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस सम्बंध में परीक्षा प्रभारी मानवेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता निष्पक्ष व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एआरपी बलवान पाल रहे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में अनुशासन, प्रतिस्पर्धा की भावना और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक होती हैं।
प्रतियोगिता में कक्षा 3 से इशांत (प्रा.वि. देहगुवां), कक्षा 4 से युग उपाध्याय (देहगुवां) तथा कक्षा 5 से दक्ष (देहगुवां) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 6 में देवांश चौधरी (कंपोजिट ऐदलपुर), कक्षा 7 में वेदिका (कंपोजिट ऐदलपुर) तथा कक्षा 8 में खुशी (उच्च प्राथमिक विद्यालय कुसमरा) ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंत में आयोजकों ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।






