जालौन में घर में लगी आग,,कारण अज्ञात

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर के मोहल्ला ओझा में अज्ञात कारणों के चलते एक सूने मकान में अचानक आग लग गई। मोहल्ले में खेल रहे बच्चों ने मकान से धुआं और आग की लपटें निकलती देख तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।
बताया गया कि बच्चों आर्यन सिंह राजावत, विराज यादव और आयुष सिंह सेंगर ने सूने मकान में आग लगी देख मोहल्ले के पड़ोसियों को सूचना दी। इसके बाद पड़ोसियों ने मकान मालिक सोनू वर्मा पुत्र मगन वर्मा निवासी मोहल्ला ओझा, कोतवाली जालौन, जनपद जालौन को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। बच्चों की सतर्कता और पड़ोसियों की तत्परता से बड़ा हादसा होने से बच गया।
मकान मालिक सोनू वर्मा ने बताया कि आग लगने से घर में रखी एलसीडी, सोफा सहित अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे लगभग 90 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।