जालौन के इन स्थानों पर चल रही भागवत कथा में भक्तों ने सुनी ये कथा

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन के क्षेत्रीय ग्राम शहजादपुरा में सुशील माहेश्वरी के आवास पर आयोजित भागवत कथा के चौथे दिन भागवताचार्य नित्यकिशोर पुरोहित ने श्रीकृष्ण जन्म की लीला का वर्णन किया। इस दौरान भक्तों ने नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारे लगाए।
भागवत कथा आयोजन के चौथे दिन वृंदावन धाम से पधारे भागवताचार्य नित्यकिशोर पुरोहित ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म अधर्म, अन्याय और अत्याचार के विनाश तथा धर्म की स्थापना के लिए हुआ। जब पृथ्वी पर पाप बढ़ गया और साधु-संतों पर अत्याचार होने लगे, तब भगवान विष्णु ने देवकी के गर्भ से कृष्ण रूप में अवतार लिया। कारागार में जन्म लेकर भगवान ने यह संदेश दिया कि ईश्वर किसी भी परिस्थिति में भक्तों की रक्षा करते हैं। कथा व्यास ने कंस के अत्याचारों, देवकी और वासुदेव की पीड़ा और कारागार में हुए अलौकिक घटनाक्रम वर्णन कर कहा कि भगवान के जन्म के साथ ही कारागार के द्वार स्वयं खुल गए, पहरेदार निद्रा में चले गए और वासुदेव बालक कृष्ण को लेकर यमुना पार गोकुल पहुंचे। कृष्ण जन्म प्रसंग के दौरान पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर अंशू माहेश्वरी, सुशील माहेश्वरी, सुजाता माहेश्वरी, सुधीर डांगरा, आदि रहे।

सरस्वती मंदिर में भक्तों ने सुनी ये कथा


जालौन। नगर के एकमात्र सरस्वती मंदिर पर आयोजित साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथा व्यास बजरंगी महाराज ने गोवर्धन पूजा का वर्णन किया।
कथा के छठे दिन भागवताचार्य बजरंगी महाराज ने कहा कि भगवान कृष्ण अपनी सखाओं और गोप-ग्वालों के साथ गोवर्धन पर्वत पर गए थे। वहां पर गोपिकाएं 56 प्रकार का भोजन रखकर नाच गाने के साथ उत्सव मना रही थीं। कृष्ण के पूछने पर उन्होंने बताया कि आज के ही दिन देवों के स्वामी इंद्र का पूजन होता है। इसे इंद्रोज यज्ञ कहते हैं। इससे प्रसन्न होकर इंद्र व्रज में वर्षा करते हैं, जिससे प्रचुर अन्न पैदा होता है। भगवान कृष्ण ने कहा कि इंद्र में क्या शक्ति है। उनसे अधिक शक्तिशाली तो हमारा गोवर्धन पर्वत है। इसके कारण ही वर्षा होती है, इसलिए हमें इंद्र से बलवान गोवर्धन की पूजा करनी चाहिए। इस मौके पर पुजारी हृदेशनारायण मिश्रा, परीक्षित पुष्पा देवी, नरेशचंद्र शिवहरे, बृजकिशोर सोनी, राजीव गुर्जर, महावीर सिंह, राजेश वर्मा, रिंकू गुप्ता, अरविंद मिश्रा, गीता देवी, बॉली गुप्ता, बाबूराम, बबली गुप्ता, किशुन कुमार, नीलम, देवेंद्र कुमार, शशि, अरुण, शालिनी, सतेंद्र, मनोज,़ शिवम,माया, शिवाजी, मुस्कान, अंजू, वर्षा, उत्तम शिवहरे, पायल, दीपक शिवहरे, निकेता, प्रदर्शन शिवहरे आदि रहे।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105