जालौन क्षेत्र में किशोरी को भगा ले जाने का आरोप,,पुलिस से लगाई गुहार

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी को युवक द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत पीड़ित पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर 24 घंटे के अंदर किशोरी को बरामद भी कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी शुक्रवार को घर पर थी। इसी दौरान माधौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम निवासी आंशिक कुमार ने उनकी बेटी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और अपनी बातों में बहलाकर उनकी बेटी को अपने साथ भगा ले गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार की शाम रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। शनिवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि किशोरी मिर्जापुर गांव में ही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस युवती को बरामद कर कोतवाली ले आई। जहां से उसे न्यायालय भेजा रहा है।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105