जालौन में महिला ने लगाया सभासद प्रतिनिधि पर पिटाई का आरोप,,मामला दर्ज, जांच शुरू

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में किशोर को सही से स्कूटी चलाने का उलाहना देने पर सभासद प्रतिनिधि द्वारा महिला के साथ पिटाई करने का आरोप लगाते हुए महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी सभासद प्रतिनिधि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शाहगंज निवासी अफसर जहां ने पुलिस को बताया कि उनके मोहल्ले के सभासद प्रतिनिधि नफीस के घर का किशोर स्कूटी चला रहा था। वह स्कूटी सही से नहीं चला पा रहा था। जिसके चलते उन्होंने किशोर को स्कूटी सही से चलाने के लिए कहा। यह सुनकर सभासद प्रतिनिधि आ गए और गाली, गलौज करने लगे। जब उसने गाली, देने से मना किया तो वह लाठी, डंडों से मारपीट करने लगे। जिसमें उसे चोटें आई र्हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सभासद प्रतिनिधि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।