रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में रसाई गैस को लेकर उपभोक्ताओं में बेचैनी है। कॉमर्शियल सिलिडर उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। लोगों में गैस की उपलब्धता को लेकर ऊहापोह की स्थिति है। एचपी गैस की गाड़ी उरई से आने के चलते उपभोताओं को दिक्कत है।
उपभोक्ताओं को घरेलु गैस सिलेंडर मिलने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए जिलाधिकारी से लेकर प्रधानमंत्री तक प्रयास कर रहे हैं। पहले नगर में इंडेन गैस की दो एजेंसी एवं एचपी गैस की एक एजेंसी संचालित हो रही थी। इंडेन गैस एजेंसी में पहली जालौन गैस सर्विस और दूसरी चैनू गैस एजेंसी थी एवं एक एचपी की एजेंसी थी। बाद में चैनू गैस एजेंसी सस्पेंड होने के बाद इसका काम ग्रामीण क्षेत्र की गैस वितरण एजेंसी चौहान गैस एजेंसी को दे दिया गया। वहीं, एचपी गैस एजेंसी बंद होने पर उसका काम उरई की एजेंसी को दे दिया गया। जालौन गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं को तो बुकिंग होने के बाद गैस मिल रही है। हालांकि उन्हें सिलिंडर के लिए एक दो दिन चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। वहीं, सबसे अधिक परेशानी ग्रामीण क्षेत्र की गैस वितरक एजेंसी और एचपी गैस के उपभोक्ताओं को हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र की गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं को बताया जा रहा है कि एक बार बुकिंग होने के बाद उनका 45 दिन बाद नंबर लग सकेगा। इतने दिन बाद बुकिंग होने के चलते जिनके पविार में अधिक सदस्य हैं, वह परेशान हैं। उनकी मांग है कि शहरी क्षेत्र के चलते 25 दिनों में उनकी बुकिंग की जाए। वहीं, एचपी गैस के उपभोक्ता और भी समस्याओं से जूझ रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि उरई से गैस की गाड़ी है। जो सब लोगों के लिए पर्याप्त नहीं होती है। गैस वितरण का भी कोई निश्चित ठिकाना नहीं है। लोगों को बुकिंग के चार पांच दिन बाद तक गैस नहीं मिल पा रही है। सुबह से यहां वहां खड़े होकर इंतजार करते हैं। कभी कह दिया जाता है कि सिलिंडर खत्म हो गए हैं तो कभी और कोई बहाना बना दिया जाता है। वहीं, कॉमर्शियल गैस सिलिंडर न मिलने से खान पान की दुकान किए दुकानदार परेशान हैं। वह या तो घर के सिलिंडर का प्रयोग कर रहे हैं अथवा मंहगे दामों पर सिलिंडर खरीद रहे हैं। पूर्ति निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि यदि उपभोक्ता परेशान न गैस पर्याप्त है। यदि घरेलू सिलिंडरों का वाणिज्यिक प्रयोग हो रहा है। तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।






