जालौन में करेंट की चपेट में आने से बंदर की मौत,हिन्दू संगठनों ने किया विधि विधान से अंतिम संस्कार

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में गल्ला मंडी के पास सोमवार की सुबह तारों में आ रहे करंट के चलते बंदर की मौत हो गई थी। इसकी जानकारी हिंदू संगठनों को हुई तो हिंदू संगठनों के युवाओं ने बंदर का विधि विधान से अंतिम संस्कार कर बंदर को जमीन में दफन कराया।
सोमवार की सुबह बंगरा रोड स्थित गल्ला मंडी के पास तारों में आ रहे करंट की चपेट में आकर एक बंदर की मौत हो गई थी। मौत के बाद बंदर सड़क किनारे ही पड़ा था। इसकी जानकारी जब हिंदू संगठनों के युवा सुलखान यादव को हुई तो वह दीपेंद्र राठौर, विशाल टीम के साथ मौके पर पहुंच। वहां से उन्होंने बंदर को उठाकर उसका अंतिम स्नान कराया। इसके बाद छह पुला के पास विधि विधान से बंदर का अंतिम संस्कार किया गया। साथ ही जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर बंदर को जमीन में दफन करा दिया गया।