रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन के खंड शिक्षा अधिकारी ने ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम भदवा स्थित प्राथमिक विद्यालय में चल रही वार्षिक परीक्षाओं का निरीक्षण किया। साथ ही विद्यालय में अभिभावक द्वारा लगवाए गए वाटर कूलर का लोकार्पण किया।
सोमवार से प्राथमिक विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। मंगलवार को होने वाली परीक्षा की
शुचिता देखने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञान प्रकाश अवस्थी मंगलवार दोपहर करीब एक बजे विद्यालय में पहुंचे। जहां उन्होंने परीक्षा व्यवस्था को देखा। बच्चों की उपस्थिति के बारे में पूछने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश रजक ने बताया कि विद्यालय में 107 छात्र पंजीकृत हैं। जिनसे में 95 छात्र परीक्षा दे रहे हैं। जबकि 12 छात्र अनुपस्थित हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने अभिभावकों से संपर्क कर छात्रों को परीक्षा में बैठाने के निर्देश प्रधानाध्यापक को दिए। विद्यालय में प्रधानाध्यापक समेत स्टॉफ में सहायक अध्यापक नीरज राजपूत, सुनीता देवी आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुमन द्विवेदी व सहायिका कांति देवी उपस्थित मिले। विद्यालय में कुछ दिन पूर्व अभिभावक नरेंद्र दुबे ने बच्चों को गर्मी के मौसम में शीतल जल प्रदान करने के उद्देश्य से वाटर कूलर लगवाया था। जिसका खंड शिक्षा अधिकारी ने लोकार्पण किया। साथ ही अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि विद्यालय में आपके ही बच्चे पढ़ते हैं। विद्यालय की व्यवस्थाएं बेहतर करने के लिए यह प्रयास सराहनीय है और भी अभिभावकों को ऐसे प्रयासों के लिए आगे आना चाहिए।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105






