परीक्षा के समय विद्यालय के पास फैली गंदगी से परेशान बच्चे,, की ये मांग

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा का आयोजन चल रहा है। ग्राम अकोढ़ी दुबे में प्राथमिक विद्यालय के पास बने कूड़ाघर के आसपास फैली गंदगी के चलते बच्चों और ग्रामीणों को परेशान हो रही हैं। अभिभावकों ने गंदगी हटवाकर साफ सफाई कराने की मांग की है।
एक ओर सरकार स्वच्छता अभियान चला रही है। इस अभियान पर मोटी रकम खर्च हो रही है। गांव को साफ सुथरा बनाने के सफाई कर्मचारी की नियुक्ति भी की गई है और कूड़ा घर बनाए गए हैं। ग्रामीण रामकुमार ने बताया कि इन प्रयासों के बाद भी गांव में सफाई व्यवस्था ध्वस्त है। विकास खंड के ग्राम अकोढ़ी दुबे में प्राथमिक विद्यालय के पीछे कूड़ाघर बनाया गया है। गीला व सूखा कूड़ा के लिए अलग-अलग स्थान सुनिश्चित किया गया है। लोग कूड़ाघर में कचरा तो डाल रहे हैं लेकिन कूड़ाघर से कूड़ा न उठाए जाने के कारण कूड़ा सड़क पर आ जाता है। आसपास की बजबजाती नालियों व सड़क पर पड़े कूड़ा के कारण स्कूल में चल रही परीक्षाओं के समय बच्चों को व ग्रामीणों को वहां से निकलने में दिक्कत हो रही है। कचरे निकलने वाली बदबू आसपास के बाशिंदों के साथ स्कूली बच्चों को परेशान कर रही है। उन्होंने बीडीओ से गांव में सफाई व्यवस्था दुरूस्त कराने और कूड़े का नियमित निपटान कराने की मांग की है।

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105