रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर पालिका द्वारा कूड़ा उठाने का टैक्स लिए जाने एवं अनियमित गृहकर को सही कराने समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर के लोगों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।
नगर निवासी एडवोकेट नंदराम पाल, बृजमोहन कुशवाहा, डॉ. रामकिशोर गुप्ता, आशाराम कुशवाहा, रामऔतार दोहरे, नरेंद्र वर्मा, छेदालाल प्रजापति आदि ने एसडीएम अमित शेखर को ज्ञापन सौंपकर बताया कि नगर पालिका द्वारा घरों से कूड़ा उठाने के लिए 180 रुपये का टैक्स निर्धारित किया गया है, जो कि उचित नहीं है, इसे वापस लिया जाए। चुनाव के समय वर्तमान पालिकाध्यक्ष द्वारा वादा किया गया था कि अनियमित गृहकर की सही कराया जाएगा। लेकिन अब तक यह सही नहीं हुआ है, इसे सही कराया जाए। नगर के चुंगी नंबर चार के पास पानी की निकासी के लिए बने नालों पर लिंटर डालकर अतिक्रमण कर लिया गया है, उसे हटाया जाए। नगर में पाइन लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कों को पाइप लाइन डालने के बाद कनेक्शन दिए जाएं और खोदी गई सड़क को तत्काल सही कराया जाए। देवनगर चौराहे के पास जाम की स्थिति बनी रहती है, यह व्यवस्था दुरूस्त कराई जाए। इसके साथ ही बिजली व्यवस्था के निजीकरण की कार्रवाई को समाप्त किया जाए और ठेकेदारों के लगवाए जा रहे स्मार्ट मीटर में बिल अधिक आने की सूचनाएं मिल रही हैं, इसे संज्ञान में लिया जाए और व्यवस्थाओं को दुरूस्त कराया जाए।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105






