रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शुक्रवार को नवीन गल्ला मंडी परिसर में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लॉक एवं नगर क्षेत्र के कुल 116 जोड़ों ने वैदिक रीति-रिवाजों के साथ एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों के लिए एक बड़ी राहत है, जिससे वे सम्मानपूर्वक अपने बच्चों का विवाह कर पा रहे हैं। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में एकता और सहयोग की भावना मजबूत होती है। नवीन गल्ला मंडी में नीलामी चबूतरे पर आयोजित कार्यक्रम में मंडपों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और सभी जोड़ों के विवाह विधि-विधान के साथ संपन्न कराए गए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वर-वधू पक्ष के परिजनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

प्रशासन द्वारा सभी नवविवाहित जोड़ों को सरकार की ओर से निर्धारित उपहार एवं आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, ईओ सुशील कुमार, मंडी सचिव अंकित गुप्ता एवं बीडीओ प्रशांत कुमार, प्रधान प्रतिनिधि आशीष तिवारी, सभासद मालखान दोहरे आदि ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया औश्र उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।






