जालौन के इस गांव में चल रही भागवत कथा में भागवताचार्य ने सुनाई यह कथा,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन के क्षेत्रीय ग्राम उदोतपुरा में सार्वजनिक स्थान पर आयोजित साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन भागवताचार्य अखिलेश पाठक ने गोवर्धन पूजा का वर्णन किया।
भागवत कथा आयोजन के छठा दिन भागवताचार्य अखिलेश पाठक ने बताया कि भगवान कृष्ण अपनी सखाओं और गोप-ग्वालों के साथ गोवर्धन पर्वत पर गए थे। वहां पर गोपिकाएं 56 प्रकार का भोजन रखकर नाच गाने के साथ उत्सव मना रही थीं। कृष्ण के पूछने पर उन्होंने बताया कि आज के ही दिन देवों के स्वामी इंद्र का पूजन होता है। इसे इंद्रोज यज्ञ कहते हैं। इससे प्रसन्न होकर इंद्र व्रज में वर्षा करते हैं, जिससे प्रचुर अन्न पैदा होता है। भगवान कृष्ण ने कहा कि इंद्र में क्या शक्ति है। उनसे अधिक शक्तिशाली तो हमारा गोवर्धन पर्वत है। इसके कारण ही वर्षा होती है, इसलिए हमें इंद्र से बलवान गोवर्धन की पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि भागवत कथा सुनने से पुण्य की प्राप्ति होती है। कभी भी कुसंग में न बैठें अन्यथा मति भी वैसी ही हो जाती है। उन्होंने घरों में गोपालन करने की भी अपील की। साथ ही घरों में गोग्रास निकालने की भी अपील की। इस मौके पर पारिक्षित मालती देवी, जालिम सिंह चौहान, बुद्धसिंह दारोग़ाजी, शंकर सिंह, सुखराम सिह, बलराम सिंह, सुखवीर सिंह, राजवीर सिंह, महावीर सिंह, जयसिंह, श्याम पाल, विपिन सिंह, फौजी सिंह, लोकेंद्र सिंह, नीरज सिंह, गौरव सिंह, गोलू सिंह, राघव सिंह, मनीष सिंह, फुंदी सिंह, नैतिक सिंह, हरी सिंह, पिंकू सिंह, शिवम सिंह, राघवेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, शैलेद्र सिंह, छोटू बाबा, पुष्पेंद्र सिंह, अन्नू सिंह, अमन सिंह, निखिल सिंह, मंजू तोमर, बिट्टी तोमर, ममता सिंह, शिखा सिंह, बशिका सिंह, ग़ौरी देवी, वंश चौहान आदि मौजूद रहे।